घटना 6 फरवरी की रात लगभग 12:30 बजे घटी। पुलिस को सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी है। यह कार भारत सरकार के नाम से पंजीकृत थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के लोक अभियोजक भावेश आचार्य का था। दुर्घटना के समय कार उनकी मित्र, जो कि उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद की निवासी नोदिरा थीं, चला रही थीं।
जांच में सामने आया कि भावेश आचार्य और नोदिरा दोनों ही नशे की हालत में थे। वे एक पब से बाहर निकलने के बाद सिगरेट लेने जा रहे थे, इसी दौरान नोदिरा तेज गति से वाहन चला रही थीं। अचानक नियंत्रण खोने के कारण कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवक – नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हो गए। ये तीनों रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार के निवासी हैं और वीडियो शूटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

