भिलाई : अपार्टमेंट से कई संदिग्ध जोड़ों को पुलिस ने छापेमारी कर 4 लड़कियों सहित 32 लोगों को लिया हिरासत में...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इस्पात नगरी भिलाई की तालपुरी कॉलोनी में एक बार फिर पुलिस ने छापेमारी की है। पारिजात अपार्टमेंट में कई संदिग्ध जोड़ों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान 32 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल सभी से पूछताछ कर रही है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि कानपुरी कॉलोनी के पारिजात अपार्टमेंट में कई जोड़े बिना किसी सत्यापन के रह रहे हैं। इस सूचना के आधार पर रविवार सुबह 5 बजे पुलिस ने वहां छापा मारा। इस ऑपरेशन में एसएसपी, सीएसपी सहित विभिन्न थानों के अधिकारी शामिल थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध जोड़ों को पकड़ा और 4 महिलाओं समेत कुल 32 लोगों को हिरासत में लिया। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस अपार्टमेंट में इस तरह की कार्रवाई हुई हो। लगभग एक साल पहले भी इसी तरह की पुलिस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV