कलयुग की सावित्री : 40 फीट गहरे कुंए में गिरकर बेहोश हुए पति को बचाने उम्रदराज पत्नी ने कुंए में लगायी छ्लांग , पति को सकुशल निकाला बाहर, सोशल मिडिया पर हो रही है वाहवाही....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केरल के पिरावोम में घटी एक अद्भुत घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। इस घटना में एक पत्नी ने अपने पति की जान बचाने के लिए असाधारण साहस का परिचय दिया, जिसे लोग 'कलियुग की सावित्री' कह रहे हैं।

कैसे घटी यह घटना?

पिरावोम के निवासी रमेशन (64) अपने घर के आंगन में काली मिर्च तोड़ रहे थे। तभी अचानक पेड़ की एक शाखा टूट गई, जिससे वह 40 फीट गहरे कुएं में सिर के बल गिर पड़े और बेहोश हो गए| इस भयावह स्थिति में उनकी पत्नी पद्मम (58) ने बिना एक पल गवाएं अपनी जान जोखिम में डाल दी।उम्रदराज होने के बाद भी महिला ने हार नहीं मानी और पति को सुरक्षित बाहर निकला |

पत्नी की अदम्य हिम्मत

पति को कुएं में गिरते देख पद्मम ने तुरंत रस्सी का सहारा लिया और कुएं में उतर गई। नीचे पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके पति बेहोशी की हालत में हैं। पानी में डूबने से बचाने के लिए उन्होंने रमेशन को मजबूती से पकड़ रखा और बचाव दल के आने तक उन्हें सहारा देती रहीं।

जीवन-मृत्यु के बीच 20 मिनट की जद्दोजहद

अग्निशमन विभाग के अनुसार, रस्सी को कसकर पकड़े रहने की वजह से पद्मम के हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। करीब 15-20 मिनट तक वह अपने पति को सहारा देती रहीं। कुएं की अधिक गहराई और अंधेरे के कारण दंपति मुश्किल से दिख रहे थे, जिससे बचाव कार्य और चुनौतीपूर्ण हो गया।

बचाव अभियान और सोशल मीडिया पर सराहना

बचाव दल के पहुंचने के बाद, पद्मम ने पहले अपने पति को सुरक्षित जाल में बिठाकर ऊपर भेजा और फिर खुद बाहर निकलीं। सौभाग्य से इस घटना में दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और लोग पद्मम की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।

लोग इस वीर पत्नी की तुलना पौराणिक चरित्र सावित्री से कर रहे हैं, जिसने अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से संघर्ष किया था। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV