सख्त कार्रवाई: सिविक सेंटर और सूर्या मॉल क्षेत्र में 48 वाहन जब्त, यातायात बाधित करने वालों पर कड़ी नजर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सिविक सेंटर और सूर्या मॉल क्षेत्र में खड़े 48 वाहनों को लॉक कर दिया गया। जब वाहन मालिक पहुंचे, तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि इन वाहनों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिसके चलते पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा।

यातायात पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सिविक सेंटर मार्केट और सूर्या मॉल चौक के आसपास लोग अपने चार पहिया वाहन सड़क पर खड़ा कर दुकानों में चले जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

मंगलवार को पुलिस ने 48 वाहनों के टायरों में लॉक लगाया, जिसे वाहन मालिकों ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना भरने के बाद खुलवाया। साथ ही, पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि यदि वे आगे भी इसी तरह सड़क पर गाड़ी खड़ी करेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV