जूनियर छात्र को नग्न कर प्राइवेट पार्ट में लटकाया डम्बल , महीनों तक मानसिक और शारीरिक रूप से करते रहे प्रताड़ित ,मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का खौफनाक मामला, 5 गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केरल के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का खौफनाक मामला सामने आया है, जिसमें सीनियर छात्रों ने अपने जूनियरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। घटना कोट्टायम के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज की है, जहां तीसरे वर्ष के पांच छात्रों को अपने जूनियर साथियों को महीनों तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

शिकायत दर्ज होने के बाद सामने आई सच्चाई

पीड़ित छात्र, जो प्रथम वर्ष में पढ़ते हैं और तिरुवनंतपुरम से हैं, ने गांधीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने खुलासा किया कि यह प्रताड़ना नवंबर 2024 में शुरू हुई और करीब तीन महीने तक चली। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया और उन पर एंटी-रैगिंग कानून के तहत कार्रवाई की गई।

रूह कंपा देने वाली प्रताड़ना

पुलिस जांच में सामने आया कि सीनियर छात्रों ने पीड़ितों को जबरन नग्न कर दिया और उनके गुप्तांगों पर डम्बल लटका दिए। इसके अलावा, ज्योमेट्री बॉक्स के कंपास और अन्य नुकीली चीजों से उन्हें चोट पहुंचाई गई। क्रूरता का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, बल्कि घावों पर लोशन लगाकर दर्द को और बढ़ा दिया गया। जब पीड़ित असहनीय पीड़ा से चीखने लगे तो उनके मुंह में जबरदस्ती लोशन डाल दिया गया।

ब्लैकमेलिंग और धमकी

आरोपी छात्रों ने इन अत्याचारों का वीडियो बनाया और पीड़ितों को धमकाया कि अगर उन्होंने किसी से कुछ कहा तो उनका करियर खत्म कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, वे जूनियरों से जबरन शराब खरीदने के लिए पैसे भी वसूलते थे, और जो इसका विरोध करता, उसे बेरहमी से पीटा जाता था।

पांचों आरोपी गिरफ्तार

अत्याचार सहन न कर पाने के कारण एक पीड़ित छात्र ने अपने पिता को इस बारे में बताया, जिन्होंने उसे पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें बुधवार दोपहर तक अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV