बड़ी खबर : छग में बर्ड फ्लू का मामला , पोल्ट्री फार्म की 5,000 मुर्गियों, 12,000 चूजों और 17,000 अंडों को रातों रात किया गया नष्ट....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़। चक्रधर नगर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने देर रात अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर स्थिति को नियंत्रण में लाने की योजना बनाई।

प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए रातभर कार्रवाई जारी रखी, जिसमें पोल्ट्री फार्म की 5,000 मुर्गियों, 12,000 चूजों और 17,000 अंडों को नष्ट कर दिया गया। पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों ने मिलकर यह अभियान पूरा किया।

सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, भारत सरकार के 'एवियन इन्फ्लूएंजा की रोकथाम, नियंत्रण और निवारण की कार्ययोजना (संशोधित 2021)' के तहत पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को ‘संक्रमित क्षेत्र’ और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित कर दिया गया है। इसके चलते, इस क्षेत्र में मुर्गी और अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV