विदेश से लौटे सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड सहित अपने ही परिवार के 5 लोगो की निर्मम हत्या फिर खुद किया आत्महत्या का प्रयास...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय एक युवक ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करते हुए अपने परिवार के पांच सदस्यों और गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या करने की बात स्वीकार की है। इस दर्दनाक घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी की मां गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद जहर खा लिया

अब तक इस वीभत्स घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम लगभग 4 बजे हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने परिवार के सदस्यों को मारने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपी युवक की पहचान उजागर

इस मामले में आरोपी की पहचान पेरुमला निवासी अफान के रूप में हुई है। उसने यह भी कबूल किया कि उसने तीन अलग-अलग घरों में रहने वाले छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जब जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने तीनों घरों में खून से सने छह शव पाए।

मां की हालत गंभीर, बाकी सभी की मौत

पुलिस के पहुंचने से पहले ही अफान की मां को छोड़कर सभी पीड़ित दम तोड़ चुके थे। उसकी मां, शेमी, अभी भी गंभीर हालत में हैं और उनका इलाज तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

इन लोगों को बनाया गया निशाना

आरोपी ने अपनी दादी, छोटे भाई और अन्य रिश्तेदारों सहित परिवार के पांच सदस्यों और अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान दादी सलमा बीबी, 13 वर्षीय भाई अफसान, चाचा लतीफ, लतीफ की पत्नी शाहिदा और गर्लफ्रेंड फरजाना के रूप में हुई है।

हाल ही में विदेश से लौटा था आरोपी

अफान अपने पिता के साथ विदेश में रह रहा था और हाल ही में विजिटिंग वीजा पर भारत लौटा था। उसकी मां कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV