भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सेक्टर-5 में मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब धार्मिक आयोजन स्थल पर लगाया गया पंडाल अचानक गिर गया। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सुपेला शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें SEC-9 अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-5 स्थित मंदिर में 26 जनवरी से 3 फरवरी तक एक धार्मिक आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टेंट हटाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान, सजावट के लिए लगाई गई लोहे की भारी-भरकम रेलिंग अचानक भरभराकर गिर पड़ी। इस दुर्घटना की चपेट में कुछ राहगीर और टेंट कर्मचारी आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने की त्वरित सहायता
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने स्थिति संभालने की कोशिश की और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

