भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे वाहन मालिक ईंधन और हवा के साथ-साथ प्रदूषण जांच भी करवा सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य वाहनों से निकलने वाले धुएं पर नियंत्रण रखना है। परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें कंपनियों ने पेट्रोल पंपों पर पीयूसी केंद्र स्थापित करने की सहमति व्यक्त की।
दरअसल, चार फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वाहन प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई थी। वायु प्रदूषण से जनस्वास्थ्य पर होने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) नई दिल्ली और केंद्र सरकार समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते रहे हैं।
इस बैठक में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुख्य प्रबंधक उपेंद्र गिरी, भारत पेट्रोलियम के चीफ मैनेजर बी. देवकुमार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक श्रेयस गुप्ता, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य प्रबंधक गौतम कुमार सहित परिवहन विभाग के अधिकारी और विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

