भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , नंदिनी अहिवारा रोड पर रात करीब 8:00 बजे नंदिनी एरोड्रम के पास ग्राम अहेरी के समीप एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नंदिनी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना रात 8:00 बजे के करीब हुई। मृतक की पहचान एम सोमेश (26 वर्ष), पिता मोहन, निवासी नंदिनी अहिवारा के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक (क्रमांक सीजी 07 BM 7535) पर सवार होकर घर लौट रहा था, तभी नंदिनी एरोड्रम के समीप ग्राम अहेरी के पास सामने से आ रही कार (क्रमांक सीजी 07 AE 2252) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के कई हिस्से टूटकर बिखर गए, और सोमेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नंदिनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

