भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। नगरीय निकाय उपचुनाव के तहत भिलाई नगर निगम के वार्ड 24, भिलाई चरोदा के वार्ड 32 और रिसाली नगर निगम के वार्ड 34 में मतदान संपन्न हुआ था, जिसके नतीजे अब सामने आ गए हैं।
भिलाई नगर निगम के वार्ड 24 में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सेन ने कांग्रेस उम्मीदवार दानवीर देवांगन को 876 मतों के अंतर से पराजित किया। इस चुनाव में प्रदीप सेन को कुल 1958 वोट मिले, जबकि दानवीर देवांगन को 1082 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा, 47 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
भिलाई चरोदा नगर निगम के वार्ड 32, देवबलौदा बस्ती में भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी ललित यादव ने कांग्रेस के हेमंत कुमार वर्मा को हराया। इस मुकाबले में भाजपा को 1033 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 422 मत प्राप्त हुए।
दूसरी ओर, रिसाली नगर निगम के वार्ड 34 में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल राय ने भाजपा के हरबंस कोसरिया को पराजित कर जीत हासिल की। राहुल राय को 814 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी हरबंस कोसरिया को 593 वोट मिले। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी चंपा लाल डहरे को 93 मत प्राप्त हुए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

