दुर्ग : शराब के लिए पैसे न देने पर युवक पर जानलेवा हमला,युवक को कटर से किया गंभीर रूप से घायल , तीन आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग (छग)) मोहन नगर थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के दो आरोपियों समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक पर चाकू और कटर से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू और कटर बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों और नाबालिग को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह (रा.पु.से.) ने जानकारी दी कि 9 फरवरी को शिकायतकर्ता लोकेश पाल (21 वर्ष), निवासी ठाकरे भवन के पास, आदित्य नगर, दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी पीयूष नायक, सागर रायपूत और एक नाबालिग उसके पास आए और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो तीनों गुस्से में आ गए और चाकू व कटर से हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपी ने चाकू से वार किया, जिससे लोकेश बचने के प्रयास में झुका, लेकिन वार उसके गाल पर लग गया। इस दौरान सागर ने उसे पीछे से पकड़ रखा था। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों का पता लगाकर उन्हें थाने लाया गया, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिग को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में मोहन नगर थाना प्रभारी शिव चंद्र, राजेश पांडेय, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण, आरक्षक पुष्कर दीवान और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV