छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की जोरदार भागीदारी, मतदान केंद्रों पर भारी उत्साह...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस चुनाव में युवा, वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस बार के निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए संपन्न हो रहे हैं।

प्रदेश के दस प्रमुख नगर निगमों में मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जिनमें रायपुर, अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।इन सभी स्थानों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV