भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के तेलहा नाले के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक्टिवा सवार की जान चली गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक पहले एक कार से टकराया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद उसका सिर सुरक्षित नहीं रह सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को सुपेला अस्पताल की मरच्यूरी भिजवाया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार सुबह लगभग 8 से 8:30 बजे के बीच हुआ। एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमएक्स 2239 चला रहा व्यक्ति तेलहा नाले के पास एक कार से टकराया और सड़क पर गिर गया। उसने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन जैसे ही वह नीचे गिरा, पीछे से आ रहे डंपर क्रमांक सीजी 23 सी 0484 ने उसे कुचल दिया। डंपर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे हेलमेट टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को मरच्यूरी में रखवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

