भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाईनगर, 24 फरवरी। एक शादी समारोह की फोटोग्राफी करने गए भिलाई के फोटोग्राफर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक भिलाई निवासी था और फोटोग्राफी के सिलसिले में दल्ली राजहरा गया हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले नंद किशोर वर्मा अपने सहयोगी खोमलाल सोना के साथ कार से दल्ली राजहरा की रेलवे कॉलोनी पहुंचे थे। वहां फोटोशूट करने के बाद वे रात में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, जब वे दानीटोला घाट, बालोद के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में नंद किशोर वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
नंद किशोर वर्मा भिलाई के पावर हाउस इलाके में "ओम लक्ष्मी फोटो स्टूडियो" चलाते थे। दुर्घटना 22 फरवरी की रात करीब 2 बजे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शव को बाहर निकालने में लगभग एक घंटे का समय लगा। पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दे दी।
मृतक नंद किशोर वर्मा पेशे से फोटोग्राफर थे और वे शादी-विवाह सहित विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का कार्य किया करते थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

