दुर्ग : युवती ने की आत्महत्या, बालोद की रहने वाले थी युवती किराये पर रहकर कर रही थी पढ़ाई , पुलिस जांच में जुटी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) दुर्ग – पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के आनंद विहार फेस वन में सोमवार की सुबह एक युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ टीना मंडावी, जो ग्राम गुजरा (थाना बालोद) की रहने वाली थी, बमलेश्वरी कॉलोनी स्थित आनंद शुक्ला के मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

युवती के इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV