बेटी की दोस्ती से नाराज पिता ने कोचिंग इंस्टिट्यूट में खोया आपा, बेटी के दोस्त पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से किया घायल , मामला दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गुजरात के भावनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना सिदसर रोड स्थित OAJ एजुकेशन इंस्टीट्यूट में घटी, जहां छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल छात्र हार्दिक नागोथा (परिवर्तित नाम) महुवा के विटीनगर रोड का निवासी है और ओज इंस्टीट्यूट में री-नीट की तैयारी कर रहा था। वह हॉस्टल में रह रहा था और अपनी सहपाठी नितिका (परिवर्तित नाम) से फोन पर बातचीत करता था। जब इस बारे में नितिका के पिता जगदीप राछ को जानकारी मिली, तो उन्होंने हार्दिक को फोन कर इंस्टीट्यूट में मिलने के लिए बुलाया।

इंस्टीट्यूट पहुंचकर जगदीप राछ ने अपनी बेटी के साथ हार्दिक को पास में बिठाया। वहीं, सामने बैठे शिक्षक दोनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। बातचीत के दौरान अचानक जगदीप ने अपनी कमर में छिपाया हुआ चाकू निकाला और हार्दिक पर हमला कर दिया। जब तक शिक्षक हस्तक्षेप कर पाते, तब तक वह पांच बार वार कर चुका था।

गंभीर रूप से घायल हार्दिक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV