फेसबुक से शुरू हुई मोहब्बत, पार्क में पहली बार गर्लफ्रेंड से मुलाकात करने पहुंचा युवक और गांववालों ने पकड़कर दोनों की मंदिर में करवा दी शादी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के कटिहार जिले में एक प्रेम कहानी ने अनोखा मोड़ ले लिया, जब एक प्रेमी-युगल की मुलाकात शादी में बदल गई। युवक रवि कुमार और युवती काजल कुमारी की दोस्ती फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई।

अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए दोनों ने मिलने का फैसला किया और कोढ़ा पार्क में पहली बार आमने-सामने मिले। पूरा दिन साथ बिताने के बाद जब रवि, काजल को उसके घर छोड़ने के लिए गांव पहुंचा, तो कुछ ग्रामीणों ने उन्हें साथ देख लिया। यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई।

गांव वालों को लगा कि स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए उन्होंने तुरंत लड़की के परिवार को सूचित किया। मामला गंभीर होता देख, परिवार और ग्रामीणों ने दोनों पर शादी का दबाव बना दिया। भारी दबाव के चलते, उसी समय गांव के हनुमान मंदिर में रवि और काजल की शादी करवा दी गई।

इस अप्रत्याशित शादी के बाद गांव में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। शादी के बाद दोनों प्रेमी अब पति-पत्नी के रूप में एक नई जिंदगी शुरू कर चुके हैं। हालांकि, शादी के दौरान लड़के के परिवार की अनुपस्थिति ने कुछ सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV