हैवानियत की हदे पार : हाथ- पैर बांधकर मासूम बच्चो के सामने महिला के साथ पड़ोसी ने किया रेप फिर डाल दिया तेज़ाब , महिला की हालत गंभीर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : असम के कछार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध को महिला के मासूम बच्चों के सामने अंजाम दिया गया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला पर तेजाब डाल दिया और मौके से फरार हो गया। यह भयावह घटना कछार जिले के धोलाई थाना क्षेत्र में घटी, जिसकी जानकारी पुलिस ने बुधवार को साझा की।

आरोपी पेशे से चालक

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की उम्र 30 वर्ष है और घटना के समय उसके दो छोटे बच्चे मौजूद थे। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक है और पीड़ित परिवार के पास ही रहता था। पुलिस के मुताबिक, वह अचानक महिला के घर में घुस आया और बच्चों के सामने ही दुष्कर्म किया। इसके बाद, उसने महिला पर तेजाब डाल दिया और वहां से फरार हो गया। जब महिला का पति घर लौटा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

महिला की हालत नाजुक

पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 जनवरी को हुई थी और अगले दिन इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन वह अब तक फरार है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV