भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी बांदा: किन्नर कैटरीना अपनी खूबसूरती के जाल में युवकों को फंसाकर जबरन उनका लिंग परिवर्तन कराकर उन्हें किन्नर बना देती थी, लेकिन अब वह पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। यह मामला काफी चर्चा में रहा, और अब आरोपी किन्नर धीरू प्रजापति उर्फ कैटरीना को पुलिस ने पकड़ लिया है।
मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि चित्रकूट जिले के परसौंजा गांव की रहने वाली शांति देवी ने कोतवाली अतर्रा में शिकायत दर्ज कराई थी।
उनका आरोप था कि 25 अप्रैल 2024 को उनके बेटे शिवाकांत को किन्नर कैटरीना ने अगवा कर लिया था। उसे यातनाएं देकर जबरन उसका लिंग परिवर्तन करा दिया गया और उसे किन्नर बना दिया गया। उसका नाम बदलकर खुशबू रख दिया गया और उसे जबरदस्ती अपने साथ रखा गया।
इसी तरह, अतर्रा के ओरन रोड की निवासी रूपा देवी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि किन्नर कैटरीना ने उनके बेटे शिवम को अगवा करने की कोशिश की थी। हालांकि, शिवम किसी तरह कैटरीना और उसके गिरोह के चंगुल से बचकर भागने में सफल रहा।
एसपी कार्यालय में इस मामले को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। शिवम ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस ने कैटरीना के खिलाफ अपहरण और यातना देने के आरोपों में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित शिवाकांत उर्फ खुशबू की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें जबरन लिंग परिवर्तन की पुष्टि हुई है। आरोपी किन्नर को जेल भेज दिया गया है, और मामले की आगे की जांच जारी है।
इसके अलावा, आरोपी कैटरीना और उसके साथियों ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर न केवल पीड़ितों से मारपीट की थी, बल्कि अश्लील प्रदर्शन कर माहौल भी बिगाड़ने की कोशिश की थी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

