भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी हैं, अपने नए दायित्व के तहत पहली बार पंजाब के दौरे पर जा रहे हैं। वे दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हो चुके हैं। इस यात्रा के दौरान वे पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है।
भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा, "हर बार जब मैंने पंजाब को पढ़ा, उसे घूमा और समझने का प्रयास किया, तब महसूस हुआ कि यह केवल एक राज्य नहीं, बल्कि विविध रंगों का संगम है। यह भूमि खेतों की महक से सराबोर है। यह त्याग और बलिदान की धरती है। समर्पण का प्रतीक है। क्रांति की ज्वाला है। यहां की संस्कृति बहते जल की तरह प्रवाहमान है। ढोल की मधुर ध्वनि इसकी पहचान है। यह धर्म का प्रतीक है, कर्म का नवगीत है। पंजाब हर अन्याय के खिलाफ उठने वाली बुलंद आवाज है।"
उन्होंने आगे लिखा, "आज मैं पंजाब की इस पवित्र भूमि पर आ रहा हूं। स्वर्ण मंदिर, अमृतसर में मत्था टेककर अरदास करूंगा। जलियांवाला बाग जाकर वहां की क्रांति की भावना को महसूस करूंगा। दुर्गियाना मंदिर और राम तीरथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद आप सभी से भेंट करूंगा।"
भूपेश बघेल का यह दौरा उनके नए पद की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

