दुर्ग : महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें ! दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द , इस वजह से लिया गया फैसला...

भिलाई की परिका न्यूज़ न्यूज़ : दुर्ग , महाकुंभ 2025 अपने समापन के करीब पहुंच चुका है, जिसकी समाप्ति 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगी। 144 वर्षों बाद बने इस विशेष संयोग में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। अब तक, 18 फरवरी तक 52 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

भीषण भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यातायात प्रबंधन के तहत कुछ ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में, दुर्ग से चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस और छपरा से चलने वाली एक अन्य ट्रेन को निरस्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अत्यधिक भीड़ और परिचालन संबंधी कारणों के चलते रेलवे ने गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। 19 फरवरी 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160 तथा 21 फरवरी 2025 को छपरा से दुर्ग के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 15159 का संचालन नहीं किया जाएगा।

रेलवे के इस फैसले से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि मेले के दौरान यात्रीभार पहले से ही अत्यधिक बढ़ा हुआ है। हालांकि, रेलवे भीड़ प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठा रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV