भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में एक बार फिर नवजात शिशु को लेकर हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने नवजात को जन्म देने के तुरंत बाद बाहर फेंक दिया। इस बीच, बच्चे के अवैध पिता ने अस्पताल में यह दावा किया कि शिशु उन्हें झाड़ियों में पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, दो दिन पहले दो युवक एक नवजात को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और बताया कि उन्हें यह शिशु रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में रोता हुआ मिला। इस सूचना पर मोहन नगर पुलिस ने युवकों, गुरुदर्शन सिंह संधू और यश साहू के बयान दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने एक विशेष टीम गठित कर जांच तेज कर दी। जांच के दौरान दोनों युवकों पर शक होने पर पुलिस ने कड़ी पूछताछ की, जिससे सच्चाई सामने आई। पूछताछ में गुरुदर्शन सिंह ने कबूल किया कि उसका एक युवती के साथ प्रेम संबंध था, जिससे वह गर्भवती हो गई। लेकिन चूंकि गुरुदर्शन सिंह पहले से शादीशुदा था, उसने बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया। वहीं, युवती ने अपने घर में ही शिशु को जन्म देने के बाद उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया।
बाद में, गुरुदर्शन सिंह ने शिशु को उठाकर अपने दोस्त यश साहू के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया और झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने इस मामले में युवती सहित दोनों युवकों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 93 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

