रशियन कॉल गर्ल केस: वकील को मिली जमानत, उज्बेक युवती अब भी जेल में , बाइक सवार को मारी थी टक्कर जिसमे युवक की चली गयी थी जान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में रशियन कॉल गर्ल मामले में वकील को राहत मिली है। अदालत ने उसे जमानत देने का निर्णय लिया है। मामला VIP रोड पर हुए एक्सीडेंट से जुड़ा है, जिसमें उज्बेकिस्तान से आई युवती वकील की कार में थी और उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। गंभीर चोटों के चलते घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

गुरुवार को इस केस की सुनवाई रायपुर की अदालत में हुई। वाहन में वकील भी मौजूद था, लेकिन उसने अदालत में कहा कि गाड़ी वह नहीं चला रहा था और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। साथ ही, पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर पेश करने की बजाय देरी से अदालत में लाया। अदालत ने इस आधार पर वकील को जमानत दे दी, हालांकि उज्बेक युवती अभी भी जेल में है।

मामले की अगली सुनवाई फरवरी के अंत तक हो सकती है, जिसमें विदेशी युवती को लेकर फैसला लिया जाएगा। विदेशी नागरिक होने के कारण जेल में उसे अन्य कैदियों से अलग भोजन दिया जा रहा है, और उसके परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में उज्बेक युवती की एक और साथी को भी हिरासत में लिया गया है।

इस घटना के बाद एक बड़े हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें विदेशी महिलाओं को बुलाया जाता था। 20 से 40 हजार रुपये की कीमत पर दलाल ग्राहकों के लिए इन लड़कियों की बुकिंग करते थे। पुलिस ने अब तक 2 महिला दलालों सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी महिलाओं को बुलाकर इस अवैध कारोबार में शामिल थे। यह पूरी प्रक्रिया एक ऐप के माध्यम से संचालित होती थी। इस रैकेट का मास्टरमाइंड जुगल कुमार राय पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा रायपुर, कवर्धा, अंबिकापुर, महासमुंद, जगदलपुर और भिलाई से भी कई गिरफ्तारियां हुई हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV