भिलाई में दिनदहाड़े बैटरी दुकान में गल्ले का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी, हाफ शटर लगाकर लंच में घर गया हुआ था संचालक , चोरों को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस....

भिलाई की पतिका न्यूज़ : भिलाई के नंदिनी रोड स्थित छावनी चौक पर मौजूद एनजे बैटरी की दुकान में दिन के उजाले में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान में घुसकर गल्ले का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए। यह घटना जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

दुकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी सीट के पास एक दराज को गल्ले की तरह इस्तेमाल किया जाता था, जिसे लॉक किया गया था। सोमवार को दोपहर में उसने दुकान का शटर आधा बंद किया और भीतर का दरवाजा लॉक कर घर पर खाना खाने चला गया।

वह अक्सर इसी तरह दुकान को आंशिक रूप से बंद करके घर जाता था। लेकिन जब वह भोजन के बाद लौटकर आया, तो उसने देखा कि दुकान का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले का लॉक भी तोड़ दिया गया था, और उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये गायब थे।

यह राशि क्लाइंट को देने के लिए रखी गई थी, जो दोपहर में इसे लेने आने वाला था। चोरी की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

इसके अलावा, 22 और 23 फरवरी की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने ढांचा भवन शारदा सरोवर तालाब के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की थी। चोरों ने वहां से केबल वायर काटकर चुरा लिया। जामुल पुलिस इस घटना की भी जांच कर रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV