भिलाई : तेज रफ्तार का कहर, बीएसपी के रिटायर्ड शिक्षक और चर्च के वरिष्ठ पास्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बीएसपी के एक सेवानिवृत्त शिक्षक और सेक्टर-6 चर्च के वरिष्ठ पास्टर की सड़क हादसे में जान चली गई। एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान देर शाम रायपुर के नारायण अस्पताल में उनका निधन हो गया। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह घटी।  

डीबी नंद किसी आवश्यक कार्य से पंथी चौक से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवारजन उन्हें रायपुर के नारायण अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।  

डीबी नंद का मूल निवास धमतरी के बसना में था, हालांकि वे खुर्सीपार में रहते थे। उन्होंने कोरबा मिशन और चांपा मिशन मिडिल स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्य किया और बाद में भिलाई स्टील प्लांट के स्कूल में पढ़ाने लगे। सेवा निवृत्ति के उपरांत, उन्हें सीसी चर्च सेक्टर-6 में पुरोहिताभिषेक प्राप्त हुआ और वे चर्च के वरिष्ठ पासवान बने। इसके अलावा, वे मदकू मेला रिट्रीट कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य के रूप में भी कार्यरत थे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV