भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :यूपी के एटा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर फैला दिया। वीडियो के वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जब स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
यह घटना एटा जिले के सहावर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपनी पत्नी के सो जाने के बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जब यह वीडियो स्थानीय लोगों तक पहुंचा, तो उन्होंने इस शर्मनाक हरकत की शिकायत पुलिस से कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर शेयर किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल जब्त कर लिया।
छानबीन के दौरान आरोपी के पास से 13 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी का मोबाइल साइबर सेल को जांच के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की पड़ताल जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

