भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वैलेंटाइन डे के दिन एक युवक ने प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने पर एक युवती पर तेजाब फेंकने के बाद चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना अन्नामय्या जिले के गुर्रमकोंडा मंडल के पेरामपल्ली क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता एक ग्रेजुएशन छात्रा है और आरोपी युवक उसी कॉलेज में उसका सहपाठी है। इस घटना की कड़ी निंदा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने की है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया और आश्वासन दिया कि सरकार पीड़िता को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी और उसके परिवार को पूरी सहायता दी जाएगी।
इस घटना को लेकर राज्य के मानव संसाधन विकास और आईटी मंत्री नारा लोकेश ने भी चिंता जताई और पीड़िता के पिता से उसकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हम अपनी बहन के जल्द ठीक होने के लिए हरसंभव उपचार सुनिश्चित करेंगे। मैं उसके साथ उसी तरह खड़ा हूं, जैसे एक भाई खड़ा होता है। इस जघन्य घटना ने मुझे गहराई से झकझोर दिया है। हमलावर को कठोर सजा दी जाएगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

