भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में मेयर चुनाव से पहले गोलीबारी की घटना सामने आई है। एक युवक ने विवाद के चलते दो राउंड फायरिंग की, जो CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। यह मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र के मटका लाइन इलाके का है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना के अनुसार, गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान तैफुद्दीन उर्फ टप्पू के रूप में हुई है। उसने चिकनी मंदिर के पास मोहम्मद कलीम से हुए विवाद के बाद देसी पिस्टल से दो बार फायर किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से हथियार और खाली कारतूस बरामद किए हैं।
घटना 10 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे की है, जब गोलबाजार पुलिस को फायरिंग की खबर मिली। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और CCTV फुटेज की जांच की। वीडियो में एक युवक को गोली चलाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ की, जिन्होंने आरोपी की पहचान तैफुद्दीन उर्फ टप्पू (23) के रूप में की, जो मौदहापारा का निवासी है।
पुलिस जब उसे पकड़ने उसके ठिकाने पर पहुंची, तो वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई गईं। आखिरकार, 10 फरवरी को पुलिस ने तैफुद्दीन और मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार कर लिया।
SSP लाल उमेद सिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

