CG : आबकारी विभाग ने जब्त किया 1 करोड़ का शराब का जखीरा, मतदाताओं को लुभाने की थी तैयारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर नगरीय निकाय चुनाव से पहले आबकारी विभाग ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की है। जानकारी के अनुसार, यह शराब मतदाताओं को बांटने के लिए लाई गई थी, जिसे राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने सिमगा स्थित ताज ढाबा के समीप रोका। जब्त की गई शराब का मूल्य लगभग 54 लाख रुपये आंका गया है, जबकि ट्रक की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
 
 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रक में लगभग 700 पेटियां शराब भरी हुई थीं। हालांकि, विभागीय अधिकारी अभी इसकी सटीक गिनती करने में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि यह ट्रक पश्चिम बंगाल पासिंग है।