भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमतरी (छग) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिवालयों और मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। इसी बीच छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित एक शिव मंदिर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस अप्रत्याशित हमले में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना भखारा क्षेत्र के डुमराही तालाब के पास स्थित शिव मंदिर की है, जहां श्रद्धालु विधिवत पूजा कर रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां मौजूद भक्तों पर टूट पड़ा, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में डॉक्टर अभिजीत जैन को गंभीर चोटें आई हैं|
क्योंकि उनके शरीर पर सैकड़ों मधुमक्खियों ने डंक मारे। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अन्य घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

