CG हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे में आया नया मोड़ :रशियन गर्ल और वकील को पुलिस ने 10 फरवरी तक लिया रिमांड पर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के वीआईपी रोड पर हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे में एक नया मोड़ सामने आया है। इस घटना में गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की नागरिक नोदिरा ताशकंद और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य को पुलिस ने 10 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह विदेशी युवती रायपुर क्यों आई थी और उसे यहां किसने बुलाया था। संदेह जताया जा रहा है कि उसे किसी हाई-प्रोफाइल पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसकी जांच जारी है।

यह भी पढ़े - चलती ट्रेन में गर्भवती महिला रेप की कोशिश , बचने के लिए टॉयलेट की तरफ भागी तो आरोपी ने महिला को ट्रेन से बाहर फेंका... 

घटना 5 फरवरी की आधी रात को हुई जब वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दुर्घटना के समय जिस कार से टक्कर हुई, उस पर 'भारत सरकार' लिखा हुआ था। कार में एक युवक और एक विदेशी युवती मौजूद थे। हादसे के बाद युवती ने सड़क पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि युवती रशियन नहीं बल्कि उज्बेकिस्तान की नागरिक थी और 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी।

घटना के समय कार में मौजूद व्यक्ति डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) का विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य था, जो महावीर नगर, थाना राजेंद्र नगर का निवासी है। वह युवती के साथ कार में था और दोनों नशे की हालत में थे। युवती को अपनी गोद में बैठाने वाला भावेश आचार्य भी तेज रफ्तार कार चला रहा था।

फिलहाल, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV