CG : स्कूल के लिए निकला छात्र 10 दिन बाद जंगल में मिला मृत: पेड़ से लटकी मिली सड़ी लाश बरामद, पुलिस जांच में जुटी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलाईगढ़ (छग) 31 जनवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकले एक छात्र का शव 10 दिन बाद चनामुड़ा के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। शव सड़ चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सरसीवा, बिलासपुर निवासी दीपेश चौहान के रूप में हुई है। दीपेश सरिया में अपने चाचा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। 31 जनवरी को वह रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए निकला, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने 5 फरवरी को सरिया थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अब जब जंगल में उसका शव बरामद हुआ है, तो पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV