CG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बस ने सड़क पर खड़े लोगों और एक अन्य बस को मारी टक्कर , 12 घायल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर(छग), टाटीबंध चौक पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसमें तेज गति से चल रही बस ने सड़क पर खड़े लोगों और एक अन्य बस को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स ले जाया गया है। 

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी चौक पर एक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई थी। टाटीबंध चौक पर ओवरब्रिज बनने के बावजूद लगातार हादसे हो रहे हैं। इस चौराहे के नीचे मौजूद 400 मीटर लंबी सर्विस रोड पर बीते तीन वर्षों में 24 सड़क दुर्घटनाएँ दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  

राजधानी रायपुर में चौड़ी और समतल सड़कों पर दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। हादसों और मृतकों की संख्या में कमी आने के बजाय इज़ाफा हो रहा है, जिससे इस वर्ष ब्लैक स्पॉट की संख्या बढ़कर 26 तक पहुंच गई है। इनमें टाटीबंध चौक, पारागांव और सिलतरा रोड ऐसे स्थान हैं, जहां सबसे अधिक दुर्घटनाएँ दर्ज की गई हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV