भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग ) कोरबा। रिश्ते में, बड़े पिता ने अपने ही छोटे भाई की 13 -वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया। इस मामले में, कोर्ट ने बड़े पिता को 25 वर्षों के लिए सश्रम कारावास की सजा सुनाई है|
यह घटना 8 जनवरी, 2022 को CSEB पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ने अपने मृतक छोटे भाई की 13 -वर्ष की बेटी को पालन पोषण के नाम पर अपने यहां रखकर उसकी पढ़ाई लिखाई करवा रहा था जबकि बालिका की माँ वाराणसी में रहती है।
थाने में लड़की की मां ने लड़की के साथ बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई साथ ही बताया की उसकी बेटी को जान मारने की धमकी दी गई और कहा गया अगर वह अपनी मां को सूचित करती है तो वह (बड़े पिता) आत्महत्या कर लेगा|
इस डर में, लड़की ने कुछ नहीं कहा और पढ़ाई करने स्कूल चली गई। जब वहां उसकी शिक्षिका ने उसे असहज और गुमसुम देखा तो उससे पूछा जिसके बाद बालिका ने घटना की बात बतायी । टीचर ने उसे अपनी माँ को सूचित करने के लिए कहा। लड़की ने अपनी माँ को यह सूचना दी।
लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि जब उसके पति की 2017 की मृत्यु हो गई, तो वह अपने परिवार के साथ वाराणसी में रहने लगी। उस समय, बड़े पिता (जेठ ) ने उसकी बेटी का पालन करने की जिम्मेदारी ली। इसके लिए, उसने बाल कल्याण समिति में एक आवेदन प्रस्तुत किया, और कमेटी ने बड़े पिता को बालिका को सौंप दिया।
महिला की शिकायत में, पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे अदालत में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद, न्यायाधीश ने आरोपी बड़े पिता को 25 साल की सश्रम कारावास और दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

