CG : भाजपा प्रत्याशी की डिलीवरी के 25 दिन बाद मौत , सर्जरी के जरिए एक बच्ची को दिया था जन्म , नवागढ़ में चुनावी माहौल शोकग्रस्त...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर का निधन हो गया। वार्ड नंबर 14 से भाजपा की उम्मीदवार रहीं सीमामनी का बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया।

करीब 25 दिन पहले, उन्होंने सर्जरी के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इस बीच, चुनावी माहौल में उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सीमामनी दिवाकर एक अनुभवी नेता थीं और इससे पहले वार्ड नंबर 3 की पार्षद के रूप में भाजपा से कार्य कर चुकी थीं। शुक्रवार रात उनकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनके निधन की खबर मिलते ही नवागढ़ में चल रहा चुनाव प्रचार रोक दिया गया। इस दुखद घटना पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने गहरी संवेदना व्यक्त की। चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV