CG क्राइम : बुआ की डांट से नाराज भतीजे ने कर दी हत्या, सोने की माला बेचकर दोस्तों संग मनाई शराब पार्टी, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :(छग) न्यायधानी बिलासपुर में नशे की लत छुड़ाने के लिए दी गई फटकार से नाराज भतीजे ने अपनी ही बुआ की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतका के गले से सोने की माला निकाली और उसे बेचकर दोस्तों के साथ शराब पार्टी मनाई। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

हत्या की योजना और वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी नशे का आदी था और उसे अक्सर घर में फटकार सुननी पड़ती थी। बुआ की बार-बार दी जाने वाली डांट से नाराज होकर उसने उनकी हत्या की योजना बनाई। 9 फरवरी को आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। इस निर्मम घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

माला बेचकर किया ऐशो-आराम

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतका के गले से सोने की तीन पत्ती वाली माला निकाली और उसे बेच डाला। माला से मिली रकम से उसने एक मोबाइल खरीदा और अपने नाबालिग दोस्तों के साथ शराब पार्टी की।

पुलिस की कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार, चोरी की गई सोने की माला और वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। तीन नाबालिगों सहित चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV