भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर। बीजापुर और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इस संघर्ष में सुरक्षा बलों के दो जवान घायल हुए हैं, जबकि दो जवान शहीद हो गए। घायल जवानों को तुरंत हेलिकॉप्टर के माध्यम से रायपुर ले जाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ नेशनल पार्क क्षेत्र में हो रही है, जहां बड़े नक्सली कमांडरों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर डीआरजी और एसटीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस अभियान में अब तक 31 नक्सली मारे जा चुके हैं।

