CG BIG ब्रेकिंग : हाइवे पर बोलेरो और बस की भीषण टक्कर में महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रयागराज में एक भीषण सड़क दुर्घटना में महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र में हुआ, जब एक बोलेरो और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए आ रहे थे। रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो एक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन बुरी तरह पिचक गया। बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु इस दुर्घटना के शिकार हुए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV