CG : Sex Racket का पर्दाफाश , होटल और स्पा सेंटर से आपत्तिजनक हालत में 7 लड़कियों सहित 12 लोग गिरफ्तार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की है युवतियां....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा। होटल और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। कोरबा पुलिस ने शहर के राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां का जो दृश्य देखा, वह हैरान करने वाला था। कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि कुछ संदेहास्पद हालात में मौजूद थे। इस अभियान में पुलिस ने कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से इन स्थानों पर अवैध गतिविधियों के संचालन की गुप्त सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर कोतवाली थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस की टीम ने मिलकर छापा मारा। राज होटल में छापेमारी के दौरान 4 पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए, जबकि सनराइज स्पा सेंटर में एक पुरुष और महिला संदेहास्पद स्थिति में मिले। इसके अतिरिक्त, दो अन्य महिलाएं भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद थीं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार की गई महिलाओं में से कुछ सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की रहने वाली हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोरबा में पुलिस द्वारा इस तरह की कई कार्रवाइयां की जा चुकी हैं, लेकिन फिर भी यह गैरकानूनी गतिविधियां बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं।

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि लगातार अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को प्राप्त हो रही थी। मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद इन स्थानों पर छापा मारा गया। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के अन्य संदिग्ध क्षेत्रों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि इस प्रकार के अनैतिक कार्यों को पूरी तरह रोका जा सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV