CG क्राइम : मानसिक रूप से अस्वस्थ पति ने पत्नी को जिन्दा जलाया , राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना , महिला की हालत नाजुक , आरोपी पति गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को घर से दूर ले जाकर उसे जलाने की कोशिश की। घटना के दौरान सुबह की सैर पर निकले कुछ राहगीरों ने जब महिला को गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में देखा, तो तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से पीड़िता की जली हुई चप्पलें, माचिस और ज्वलनशील पदार्थ (संभावित रूप से पेट्रोल या मिट्टी का तेल) की खाली बोतल बरामद की गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उसने रात करीब 3 बजे अपनी पत्नी को घर से कुछ दूरी पर स्थित पुराने SECL कॉलोनी के दुर्गा पंडाल के पास ले जाकर इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV