भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में पारागांव के समीप नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना घटी। तड़के सुबह लगभग 4 बजे एक ट्रेलर ने जिप्सम लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भयंकर आग लग गई, जिससे ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, हालांकि अब तक मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय ट्रक का टायर फट गया था, जिस वजह से चालक और खलासी वाहन से नीचे उतरे हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक को तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों ने तुरंत आग पकड़ ली।
घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे के चलते नेशनल हाईवे 53 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृत ट्रेलर चालक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

