CG : बॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क पर भिड़ीं दो युवतियां, जमकर चले लात -घूंसे , विडियो वायरल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर: प्रेम के रास्ते कांटों भरे होते हैं, यह कहावत फिर से सच साबित हुई जब एक प्रेम प्रसंग के चलते दो युवतियां सड़क पर भिड़ गईं। यह मामला बीती रात अंबिकापुर में सामने आया, जहां एक लड़के को लेकर दो लड़कियों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। कभी एक हावी होती दिखती है तो कभी दूसरी। इसी बीच, कैमरे के पीछे से एक युवक उन्हें आगाह करता हुआ सुनाई देता है, "पुलिस आ रही है... पुलिस आ रही है।" वहीं, कुछ युवक घटनास्थल पर खड़े होकर यह तमाशा देख रहे हैं।

विडियो देखे - 

झगड़े को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने आई दोनों की एक दोस्त भी इस विवाद में फंस जाती है। बताया जा रहा है कि यह घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर घटी। प्रेम प्रसंग को लेकर हुए इस झगड़े ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचा और अब इसका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV