भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोंडागांव: विवाह समारोह में शामिल होने गई एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ समारोह में पहुंची थी और जब वह बाथरूम के लिए गई, तब एक व्यक्ति ने उसे जबरन खींचकर एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विवाह समारोह में घटी घटना
कोंडागांव पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने परिवार के साथ थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। किशोरी अपने परिजनों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। देर रात जब वह घर के पीछे स्थित स्कूल के पास बने बाथरूम में गई, तभी 28 वर्षीय आरोपी वहां आ पहुंचा। उसने जबरन युवती को उठाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आरोपी की पहचान मनोज कुमार मरकाम के रूप में हुई, जो फरसगांव, जिला कोंडागांव का निवासी है। पीड़िता की शिकायत मिलते ही कोंडागांव थाने में तत्काल मामला दर्ज किया गया।
लगातार लोकेशन बदल रहा था आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने विशेष ध्यान दिया। आरोपी मनोज मरकाम गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने कड़ी निगरानी रखते हुए रायपुर नाका के पास उसे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

