CG : सांसद के काफिले की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत , एक गंभीर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) भानुप्रतापपुर। कांकेर सांसद भोजराज के काफिले में चल रही फॉलो गाड़ी से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की जान चली गई, जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमे एक और घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया | यह दुर्घटना स्टेट हाईवे क्रमांक 5 पर पोड़गांव क्षेत्र में हुई।  


घायलों का इलाज अंतागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अपनी बाइक पर सवार होकर पोंडगांव की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  

वहीं, एक अन्य घायल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।मृतकों के नाम गिरधारी समरथ, कुलेश्वर समरथ और तामेश्वर देहारी बताए जा रहे है|