भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। घटना SECL कॉलोनी, रजगामार चौकी क्षेत्र की है, जहां एक महिला को उसके प्रेमी ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
सूत्रों के अनुसार, 45 वर्षीय सीमा पटेल का 30 वर्षीय गुमा उरांव के साथ अवैध संबंध था। बीती रात गुमा उरांव सीमा पटेल से मिलने उसके घर पहुंचा, क्योंकि उसका पति उस समय घर पर नहीं था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर गुमा उरांव ने पहले सीमा पटेल को बुरी तरह पीटा और फिर टंगिया से वार कर उसकी जान ले ली।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

