भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, उन्हें राज्य पुलिस प्रमुख के साथ-साथ महानिदेशक, नगर सेना और नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कुछ अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे थे, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया गया और अरुण देव गौतम के नाम की घोषणा की गई।
गौरतलब है कि राज्य के पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया। उन्हें दो बार सेवा विस्तार दिया गया था, लेकिन इस बार उनके कार्यकाल को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV


