CG :शिक्षक की शर्मनाक हरकत: कॉपी जांचते समय छात्राओं को करता था बैड टच , साथ ही सुनाता था अश्लील गाने , छात्राओं के आरोपों पर हुई त्वरित कार्रवाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कवर्धा: जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनुचित आचरण करने का आरोप लगा है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने कॉपी जांचते समय अनुचित हरकतें कीं और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

इस मामले की शिकायत छात्राओं ने स्कूल के प्रधान पाठक से की, जिसके बाद शिक्षा विभाग को इसकी सूचना दी गई। विभाग ने तुरंत एक जांच दल गठित किया, जिसने मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक को तत्काल पद से हटा दिया गया।

मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है, और शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया है कि ऐसे मामलों को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा और स्कूलों एवं कॉलेजों में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV