CG : छात्रावास में अधीक्षक और महिला शिक्षिका की शर्मनाक हरकत : दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा , सख्त कार्रवाई की मांग...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में स्थित पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के छात्रावास अधीक्षक रंजीत कुमार को रात में महिला शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने आश्रम को चारों ओर से घेर लिया और तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही शंकरगढ़ एसडीएम आनंद राम नेताम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि छात्रावास अधीक्षक एक कमरे में महिला शिक्षिका के साथ मौजूद था। ग्रामीणों का आरोप है कि अधीक्षक लंबे समय से महिला शिक्षिका को आश्रम में बुलाता था और पूरी रात वहीं बिताता था। इससे पहले भी इस तरह की चर्चाएँ होती रही थीं, लेकिन जब ग्रामीणों को स्पष्ट प्रमाण मिले, तो उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन द्वारा जब रंजीत कुमार से पूछताछ की गई, तो उसने दावा किया कि उसकी महिला शिक्षिका से कोर्ट मैरिज हो चुकी है। हालाँकि, जब इसकी जांच की गई, तो सामने आया कि रंजीत पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, जबकि महिला शिक्षिका अविवाहित है। छात्रावास परिसर में महिला शिक्षिका की उपस्थिति और अधीक्षक द्वारा झूठी जानकारी देना गंभीर मामला बन गया। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV