CG : नवनिर्वाचित सरपंच की आभार रैली के बाद अचानक तबियत बिगड़ने से हुई मौत , गांव में शोक की लहर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक स्थित बेहराडीह गांव में नवनिर्वाचित महिला सरपंच के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने भावुक होकर उन्हें अंतिम विदाई दी, और आज गांव में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी की रात पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसमें भगवती चंद्रकुमार मरकाम ने सरपंच पद पर जीत हासिल की थी। अपनी जीत के उपलक्ष्य में 24 फरवरी को उन्होंने गांव में आभार रैली निकाली। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

हालत बिगड़ने पर उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 26 फरवरी की शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल है, और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV